बस्ती, मार्च 25 -- हर्रैया। ब्लाक सभागार में मंगलवार को विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के विषय पर ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत सहायक एवं सफाई नायकों की बैठक कर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने किया। एक अप्रैल से चलने वाले विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान एवं पंचायतीराज विभाग के कार्यों को बैठक के माध्यम से बताया गया एवं कार्य योजना से नालियों की साफ सफाई तथा गांव में झाड़ियों की कटाई के दौरान साफ-सफाई कर दवा छिड़काव, तालाब की सफाई एवं रैली, गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता लाने की अपील की। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जगदीश्वर प्रसाद, जयप्रकाश राय, प्रदीप यादव ने चर्चा की। इस मौके पर अर्जुन सिंह, प्रेमचन्द्र यादव, राधिका प्रसाद, गौरव श्रीवास्तव, पर...