अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों के समन्वय से संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल को पूरा हुआ। खुद जिला अस्पताल में अभियान के दौरान समन्वय में कमी दिखी। अस्पताल गेट पर बने शौचालय में पड़ी गंदगी बीमारियों को दावत देने के साथ अभियान को चुनौती भी देती रही। करीब चार महीने पहले इसका निर्माण पूरा होने के बाद भी इसे शुरु नहीं किया जा सका है। यूरीनल का दरवाजा खुला होने के कारण यहां गंदगी फैली है। जिससे बगल से आने-जाने वालों को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल प्रशासन के बार-बार इसको शुरु करने के सम्बंध में पत्र लिखने के बाद भी नगर निगम इसको लेकर कोई भी दिलचस्पी नहीं ले रहा है। यह भी पढ़ें- बोले देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल में नए शौचालय पर ताला, पुराने गंदगी से भरे
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.