बरेली, मार्च 21 -- मीरगंज, संवाददाता। अप्रैल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर शुक्रवार को तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। एसडीएम आलोक कुमार ने सभी विभागों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार माइक्रोप्लाइन बनाने के निर्देश दिए। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. वैभव राठौर ने कहाकि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा। 10 अप्रैल से दस्तक अभियान भी चलेगा। इसमें आशा घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगी। रोगों की स्क्रीनिंग भी करेंगी। बैठक में फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी से डा. मयंक सागर, बीडीओ आनंद विजय यादव, बीपीएम पुनीत सक्सेना, प्रतिरक्षण अधिकारी धनेश्वर गिरि आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.