कानपुर, अप्रैल 26 -- शिवली,संवाददाता। संचारी रोग नियंत्रण अभियान इस समय जारी है। वहीं अधिकांश कस्बों में घरों के आसपास साफ-सफाई रखने व गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बचाव के लिए जिम्मेदार कागजों पर सब चाक-चौबंद दिखा रहे हैं। शिवली कस्बे में वार्डों में लगे कूड़े के ढेर बजबजाती नालियां व पशु चिकित्सालय के समीप फैली गंदगी व खुला पड़ा नाला उसके पास जमा सिल्ट संचारी रोग अभियान की हकीकत खोलने के लिए काफी है। गर्मी से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जनपद समेत मैथा क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके तहत एक माह तक साफ सफाई के साथ जलनिकासी व शुद्ध पेयजल के इंतजाम के निर्देश के साथ क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, ग्राम्य विकास, पंचायती रा...