संचारी रोगों से बचाव में स्कूल निभाएंगे अहम भूमिका
फतेहपुर, जून 28 -- फतेहपुर। जिले के परिषदीय स्कूल अब संचारी रोगों की रोकथाम के अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। जुलाई में शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माध्यम से परिवारों तक स्वच्छता और रोगों से बचाव का संदेश पहुंचाया जाएगा। अभियान के दौरान विद्यालयों में छात्रों को साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अभिभावकों को बच्चों को पूरी बाजू की शर्ट और फुल पैंट वाली यूनिफार्म पहनाकर विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें, जिससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा कम हो सके। विद्यालयों में पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.