संचारी रोगों से बचाव को सीएमओ ने सुझाए उपाय
मैनपुरी, जुलाई 14 -- विशेष संचारी रोग अभियान के तहत मंगलवार को सीएमओ सभागार में अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ द्वारा की गई। बैठक में वर्षा के बाद में होने वाले संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में चर्चा की गई। सीएमओ ने गांवों व मोहल्लों में दवाओं का छिड़काव व नालियों की साफ-सफाई व झाड़ियों की कटाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से बाढ़ के विषय में तैयारियों का जायजा लिया। वहीं डा. अभिनव द्वारा संचारी रोगों में क्या करे और क्या न करे की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बुखार से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर लाएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को हर रविवार मच्छर पर वार का पालन करना चाहिए। डेंगू का लार्वा साफ पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.