संचारी रोगों से बचाव को पूरे महीने चलेगा जागरूकता अभियान
कुशीनगर, अक्टूबर 2 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। संचारी रोग नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान के तहत इस महीने चूहों एवं छछूंदर से फैलने वाले संक्रामक रोगों को लेकर कृषि विभाग ने किसानों और आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में पानी भरने के कारण चूहे सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों और आबादी की ओर आ सकते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
संक्रमण के प्रकार उन्होंने बताया कि चूहों और छछूंदर के संपर्क से स्क्रब टाइफस एवं लेप्टोस्पायरोसिस जैसे रोग फैल सकते हैं। स्क्रब टाइफस ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी तथा लेप्टोस्पायरोसिस लेप्टोस्पाइरा नामक जीवाणुओं से होने वाले रोग हैं। इनमें तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में तेज दर्द, विशेषकर पिंडली में दर्द और आंखों के लाल होने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उप कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.