कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत हो चुकी है। बुधवार को जन जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर सीडीओ ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया स्वच्छ रहें और स्वस्थ रहें। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य संक्रमण जनित बीमारियां साफ-सफाई के अभाव में तेजी से फैलती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। रैली में शामिल छात्र-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.