लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- कृषक समाज इंटर कॉलेज में उप प्रधानाचार्य लखपति भारती की अध्यक्षता में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत प्रार्थना सभा में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। रसायन विज्ञान प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा ने क्लोरीनेशन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि पानी में सोडियम हाइपोक्लोराइट या क्लोरीन की गोलियां मिलाकर हानिकारक कीटाणु, बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट किया जा सकता है। यह प्रक्रिया जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पानी को सुरक्षित और शुद्ध बनाती है। उन्होंने पेयजल को उबालकर पीने, साबुन से हाथ धोने और शौचालयों के नियमित प्रयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में गमलों व अन्य स्थानों पर जमा पानी को साफ किया तथा श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई अभियान चलाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.