मऊ, अप्रैल 12 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगी आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगो को जागरूक कर रही है। क्षेत्र में एक अप्रैल से शुरू हुआ अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। ग्रामीणों को कार्यकत्रियां वेक्टर जनित रोगों,जल जनित रोगों एवं लू आदि से बचाव और उपचार के बारे में जागरूक कर रहीं है। क्षेत्र के फरसरा खुर्द, सियरहि, नईबाजार, लामी, कादीपुर, भैसाखरग, सरहरा, पनइल, कादीपुर, कोरौली, पाऊस, हरिपरा सहित आदि गांवो में लोगो को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने एवं उससे बचाव के लिए आशा कार्यकत्रियां ग्रामीणों को जागरूक कर रहीं है। बीसीपीएम सुरेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि इस अभियान में आशा कार्यकत्री अन्य विभागों से तालमेल बैठा कर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह कर रही है। अभियान में लगी आशा कार्यकत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.