संचारी रोगों से बचाव का दिया संदेश ,घर के आसपास रखें सफाई
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- फर्रुखाबाद। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभाग समन्वित रूप से संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी विभागों और आम जनता की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध और प्रभावी ढंग से गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.