संचारी रोगों पर वार की तैयारी, बना एक्शन प्लान
सुल्तानपुर, जून 23 -- बल्दीराय, संवाददाता। बरसात के मौसम में संचारी रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बल्दीराय ब्लॉक प्रशासन ने कमर कस ली है। ब्लॉक सभागार में एडीओ पंचायत दयावंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, सफाईकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रणनीति तय की गई। बैठक में गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाने, जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर तत्काल निस्तारण कराने, नालियों की नियमित सफाई, फॉगिंग तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने पर जोर दिया गया। एडीओ पंचायत ने कहा कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी जिम्मेदार कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। यह भी पढ़ें- संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रणनीति बनाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.