संचारी रोगों पर वार की तैयारी, जुलाई भर चलेगा महाअभियान
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अटल सभागार में अंतरविभागीय समन्वय बैठक ली। बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों के साथ-साथ दिमागी बुखार पर नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ जमीनी स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा कि केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से लक्ष्य हासिल नहीं होगा, बल्कि नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, शिक्षा, बाल विकास, पशुपालन, कृषि और सिंचाई विभागों को भी पूरी सक्रियता से अपनी भूमिका निभानी होगी। डीएम ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक स्वच्छता, जल निकासी, एंटी लार्वा छिड़काव, जनजागरूकता और रोगिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.