संचारी रोगों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- फर्रुखाबाद। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल औपचारिकता न मानते हुए जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए, ताकि जिले को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाया जा सके। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग, बाल विकास, जल संस्थान, सिंचाई विभाग समेत सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार, खांसी, डायरिया तथा अन्य संचारी रोगों के संभावित मरीजों की पहचान करें और जरूरतमंदों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.