बहराइच, अप्रैल 1 -- बहराइच, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएमओ कार्यालय से सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें लोगों को मच्छर जनित रोगों, जलजनित बीमारियों और दिमागी बुखार (इंसेफेलाइटिस) से बचाव के उपाय बताए गए। सीएमओ ने बताया कि जनसहभागिता और विभागीय समन्वय से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। अभियान में नगर विकास, पंचायतीराज, बाल विकास, आयुष, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, सूचना समेत विभिन्न 14 विभागों के समन्वय से संचालित अभियान के दौरान आमजन को सन्देश दिया जायेगा कि घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। विशेष रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.