एटा, मार्च 20 -- जिलें में संचारी रोगों की रोकथाम और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के लिए डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर विभागों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को डीपीआरओ मोहम्मद राशिद ने बताया कि पंचायतों में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सफाई कर्मचारियों का विशेष रोस्टर तैयार किया है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत की आबादी के अनुसार 6 से 10 सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात की जाएगी। यह टीमें सामूहिक रूप से गांव की गलियों और नालियों की सफाई करेंगी। डीएम के निर्देशों पर सफाई कर्मियों टीमें केवल झाड़ू ही नहीं लगाएंगी, बल्कि जलभराव की निकासी के लिए बंद पड़ी नालियों को भी खोलेंगी। जहां पानी जमा है, वहां एंटी-लार्वा रसायनों का छिड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.