एटा, जुलाई 14 -- मंगलवार को विकास भवन में स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं और विभिन्न अभियान प्रगति की सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने समीक्षा की। बैठक में सीडीओ ने सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग और जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लाएं। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों के लंबित भुगतानों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाए। बैठक में एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी, डॉ. सुधीर कुमार, मेडिकल कालेज सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा, खंड वि...