आगरा, अप्रैल 2 -- ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बुधवार को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय आदि की जानकारी दी। जागरूकता रैली प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप कुमार गौतम के नेतृत्व में निकली। इस दौरान डा. गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संचारी रोग मलेरिया, डेंगू आदि से बचाव, रोकथाम व उपचार के लिये जनता को जागरूक करने के लिये प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी एक अप्रेल से 30 अप्रेल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि संचारी रोग मुख्यत: मच्छर के कारण होते हैं। मच्छरों से बचाव के लिए घरों में दरबाज़ों व खिड़कियों पर जाली लगायें। नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छररोधी उपाय मच्छर कॉइल, ऑल आउट आदि प्रयोग करें। घर के आस-पास पानी इकट्ठा न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.