प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- गौरा। संचारी एवं दस्तक रोगों की रोकथाम के लिए गुरुवार को सीएचसी गौरा के सभागार में बैठक हुई। बैठक में वेक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा उनके त्वरित उपचार के लिए रणनीति बनाई गई। अभियान का पहला चरण 5 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग, 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान आयोजित किया जाएगा। इन अभियानों में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा, पशुपालन, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार और जल संचयन जैसे विभिन्न विभाग भी शामिल रहेंगे। बैठक में अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह, विनोद शर्मा, नितिन शर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुनील कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद, सुनैना, नरेंद्र मिश्र, नितिन शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.