मिर्जापुर, मार्च 29 -- हलिया। ब्लॉक सभागार में संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के लिए शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान एडीओ पंचायत रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों संग आगामी अभियान चालने की रूपरेखा तय की। कहा कि एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत गांवों में साफ सफाई कराते हुए फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही बचाव संबंधित उपायो के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाएगा। मौसम परिवर्तन के समय मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड और डायरिया जैसी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए समय रहते बचाव जरूरी है। ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि नालियों की नियमित सफाई कराई जाए। जलभराव न होने दिया जाय और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम क...