प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- गौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा से संचारी रोग नियंत्रण'दस्तक अभियान' के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। अधीक्षक डॉ. एके सिंह, डॉ. आरके त्रिपाठी, डॉ. अमितेंद्र त्रिपाठी, डॉ. काशी प्रसाद, डॉ. रामजीत, बीपीएम नितिन शर्मा, एएनएम आशा संगिनी व आशा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.