गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को जागरुकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह भी पढ़ें- संचारी रोगों पर लगाम के लिए लोगों को भागीदारी जरूरीरैली का उद्देश्य संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। 11 जुलाई से घर-घर दस्तक अभियान में रोगियों को चिन्हित किया जाएगा। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल से रैली शुरू हुई। रैली में नगर निगम की 100 छोटी-बड़ी फॉगिंग मशीनें, 10 स्प्रिंकलर तथा पांच पावर स्प्रेयर मशीनों का भी प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट परिसर से निकली संचारी रोग नियंत्रण ...