देवरिया, अप्रैल 23 -- देवरिया, निज संवाददाता जिले के तीन ब्लाकों में गठित रोगी हितकारी मंच के सदस्य संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के माध्यम से संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। गांव में साफ सफाई कराने, नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने और कूलरों के पानी को बदलने व संचारी रोगों से बचाव का संदेश दे रहा है।पथरदेवा, भटनी और भलुअनी ब्लॉक के 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पिछले एक वर्षों में सीएचओ, ग्राम प्रधान, एएनएम, शिक्षक, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका और फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से सीएचओ के नेतृत्व में पीएसपी का गठन किया गया है। पीएसपी सदस्य हर टीकाकरण, 100 दिवसीय टीबी अभियान, आयुष्मान कार्ड बनवाने, फाइलेरिया मरीजों का एमएमडीपी प्रशिक्षण कराने सहित हर अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए लोगों को स्वास्थ्य योजनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.