संचारी मुक्त जिला के संकल्प के साथ विशेष अभियान शुरू
बलिया, अप्रैल 1 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज हो गया। जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित गोष्ठी के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को संचारी मुक्त जिला बनाने का संकल्प दिलाते हुए प्रभारी सीएमओ डा. आनंद कुमार एवं सीएमएस डा. एसके यादव ने इसका शुभारंभ किया।वेक्टर जनित बीमारियों के नोडल अधिकारी डा. अभिषेक मिश्र ने बताया कि एक अप्रैल से संचालित अभियान के दौरान 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जागएा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, जेई, एईएस, आईएलआई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस), हीट वेव आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार जैसे संचारी रोग के लक्षण युक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर भी जोर रहेगा। चिन्हित मरीजों का नाम, पता, मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.