रामगढ़, अप्रैल 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी लोकल सेल संचालन समिति और लिफ्टरों के बीच शनिवार को वार्ता हुई। इसके बाद संचालन समिति ने लोकल सेल के ट्रकों को कोलियरी में लोडिंग के लिए प्रवेश करने दिया। वार्ता में बिना मजदूरों के लिफ्टरों के गाड़ी लोडिंग नहीं कराने, गाड़ी के वजन होने के बाद मजदूरी का तुरंत भुगतान करने और संचालन समिति के विधि व्यवस्था में छेड़ छाड़ नहीं करने पर सहमति बनी है। बता दें कोलियरी प्रबंधन ने लोकल सेल के मजदूरों को लोडिंग प्वाइंट पर जाने से रोक दिया था। जिसके बाद सेल संचालन समिति ने पूर्व के तरह मजदूरों को लोडिंग प्वाइंट पर जाने देने की मांग को लेकर शनिवार को लोकल सेल के ट्रकों को कोलियरी में प्रवेश करने से रोक दिया था। वार्ता में कृपाशरण महतो, राजेश महतो, मो असलम, बालेश्वर, बिगू अंसारी, लिफ्टर सहित अन्य उपस्थ...