सिद्धार्थ, मार्च 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के मौके पर शाखा संगम करने की पहल की है। इसमें स्वयंसेवक एक ही समय में एक ही स्थान पर 100 शाखा लगाएंगे। यह शाखा 29 मार्च को बीएसए ग्राउंड में लगाई जाएगी। जिसमें संघ दृष्टिकोण से दो जिलों में विभाजित जनपद के सात खंड के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। शाखा संगम को यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण शाखा है। शाखा से ही स्वयंसेवकों का निर्माण होता है। शताब्दी वर्ष में नए- नए कार्यक्रमों के साथ ही साथ शाखा का जाल बिछाने की योजना पर संगठन कार्य कर रहा है। इसी के दृष्टिगत जनपद में शाखा संगम करने की संगठन ने योजना तैयार की है। जिसमें एक ही स्थान पर एक ही समय में 100 शाखा लगाई जाएगी। संगठन ने यह प्...