महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सतत प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज और देश को सशक्त बनाने का काम करती है। वे महराजगंज के एक रिसार्ट में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संघ के इतिहास, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक परिश्रमी, अनुशासित एवं निरहंकारी होता है। यही गुण उसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के भीतर गुणवत्ता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभावना से युक्त कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.