संघ शिक्षा वर्ग से पहले यज्ञ-हवन और हनुमान चालीसा पाठ
हरिद्वार, मई 27 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग (विद्यार्थी) के शुभारंभ से पूर्व बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-2 रानीपुर भेल में हवन और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान वर्ग के सफल और निर्विघ्न संचालन की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र और वर्ग के सर्वाधिकारी प्रवीण जी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। वैदिक आचार्यों के निर्देशन में यज्ञ संपन्न कराया गया, जिसमें वर्ग के शिक्षक और व्यवस्था टोली के कार्यकर्ताओं ने आहुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने 11 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। 'ॐ संघशक्ति कलयुगे' और 'विश्व हिंदू विजयते' के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि हनुमान जी सेवा, शक्ति औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.