संघ शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी आयोजित
औरंगाबाद, मई 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित भवानोंखाप के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता संघ के बिहार-झारखंड उत्तर-पूर्व क्षेत्र के प्रचारक रामनवमी प्रसाद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में चर्चा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रामनवमी प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में जैविक कृषि, स्वदेशी जागरण, वृक्षारोपण एवं कुटुंब प्रबोधन को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता स्थापित कर तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखकर ही देश को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, धर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.