लखनऊ, मार्च 19 -- प्रदेश में पूर्णाकालिक डीजीपी की नियुक्ति में और समय लगेगा। सूत्रों का कहना है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पूर्णाकालिक डीजीपी की नियुक्ति के लिए भेजे गए प्रस्ताव को कुछ आपत्तियों के साथ वापस भेज दिया है। हालांकि प्रस्ताव वापस भेजे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।यूपीएससी को भेजे गए प्रस्ताव में 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 1990 बैच से 1996 बैच तक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों सभी राज्यों को पूर्णकालिक डीजीपी की तैनाती के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्देश दिया था। सूत्रों का कहना है कि यूपीएससी ने 2025 के सर्कुलर व गाइडलाइन के अनुरूप दोबारा प्रस्ताव भेजने को कहा है। अधिकारियों की डीजी के पद पर हुई प्रोन्नति को लेकर पूरा विवरण भी मांगा गया है। अगला प्रस्ताव भेजे...