लखनऊ, मार्च 1 -- आधयात्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई लखनऊ। मुख्य संवाददाता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने रविवार को राधा स्वामी आश्रम के प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिह ढिल्लों से मुलाकात की। दोनों के बीच सदर स्थित राधास्वामी आश्रम के अतिथि गृह पर करीब आधे घंटे तक कई सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई है। संघ प्रमुख की मुलाकात का कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। अचानक हुई यह भेंट कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लखनऊ प्रवास पर रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत का काफिला रविवार सुबह करीब 10:30 अचानक सदर स्थित राधा स्वामी सतसंग के गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां मोहनलालगंज में चल रहे सत्संग में शामिल होने आए संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ठहरे हुए थे। दोनों प्रमुख हस्तियों के बीच कई मुद्दों पर बं...