धनबाद, मार्च 24 -- झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीईओ अभिषेक झा से मिलकर पांच स्थानीय अवकाश तालिका सूची में संशोधन की मांग की। नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि समेत अन्य समस्याओं को भी उठाया। डीईओ ने शिक्षक समस्या समाधान का आवश्वासन दिया। संघ अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह व सचिव उत्तम कुमार मंडल ने कहा कि 21 अक्तूबर को विजयादशमी है। उस दिन विद्यालय खुला हुआ है। छठ का खरना 14 नवंबर को है। उस दिन भी विद्यालय खुला हुआ है। इन त्योहार में छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही है। शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षकहित में इन दिनों में स्थानीय अवकाश तालिका में संशोधन कर अवकाश घोषित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव संगठन निखिल चंद्र मंडल, वरीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष आनंद, कमल पांडेय, संजय भट्ट, शिव प्रसा...