मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। आरएसएस के विभाग प्रचार की भाजपा के एक हिस्ट्रीशीटर पदाधिकारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल फोटो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को फोटो वायरल किए जाने पर जिले में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिले में भाजपा की नई कमेटी में श्याम सिंह यादव को जिला मंत्री, गौरव उमर को जिला उपाध्यक्ष और डॉ. सीएल बिंद को जिला महामंत्री बनाए जाने पर पार्टी के अंदर और बाहर घमाशान मचा हुआ है। जिला कमेटी में पदाधिकारी बनाए गए तीनों नेताओं पर विभिन्न मामलों में रपट दर्ज है। जिला मंत्री श्याम सिंह यादव पर भाजपा नेता राम दुलार चौधरी के भतीजे की हत्या का मामला है तो गौरव उमर पर मारपीट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, डॉ. सीएल बिंद के खिलाफ धारा-304 में मामला दर्ज है। इसक...