बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार एससी-एसटी कल्याण शिक्षक संघ ने आवासीय विद्यालयों में भीषण गर्मी में 15 घंटे की अमानवीय दिनचर्या के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने इस समय-सारिणी को अमानवीय और जानलेवा बताया है। संघ से जुड़े राजीव कुमार रंजन, अमित कुमार, अनिता तिवारी व रीता ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, निदेशक अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और सचिव आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि जहाँ एक ओर आपदा प्रबंधन विभाग ने भीषण गर्मी और लू के कारण स्कूलों को सुबह की पाली में चलाने या बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं कल्याण विभाग ने आवासीय विद्यालयों में बच्चों को दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक कक्षाओं में बैठने पर मजबूर कर रहा है। बिहार के कई जिलों में तापमान 45 डि...