बुलंदशहर, मार्च 17 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन डीएन डिग्री कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया। गोष्ठी में संघ के 100 वर्ष की यात्रा के बारे में बताया गया। प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख वेद पाल आर्य ने बताया संघ की अपनी 100 साल की यात्रा में संघ का सबसे महत्वपूर्ण योगदान समाज के विभिन्न वर्गों में आत्म जागरूकता और गौरव का जागरण रहा है। उन्होंने कहा कि संघ ने संस्कृति त्यौहार भाषण और परंपराओं को प्राथमिकता दी। कहां की संगठन ने सामाजिक सद्भाव को हमेशा प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, कुलदीप सिंघल, राजेश अग्रवाल, सुन्दर पाल तेवतिया, राजीव सैनी, धर्मेन्द्र तेवतिया, पारित चौधरी, राकेश गुप्ता, वैभव कौशिक, महेश व...