लखनऊ, नवम्बर 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्व के सबसे बड़े गृह सम्पर्क अभियान का शुभारंभ हो गया है। इसके तहत संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन और प्रांत सम्पर्क प्रमुख डॉ. हरनाम सिंह के साथ सम्पर्क विभाग के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पद्मश्री मालिनी अवस्थी और साहित्यकार पद्मश्री विद्या बिन्दू सिंह से सम्पर्क कर संघ का साहित्य भेंट किया। गृह सम्पर्क अभियान के दौरान संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भारत माता का चित्र व संघ का साहित्य भेंट कर रहे हैं। संघ ने अवध प्रांत में 40 लाख घरों से सम्पर्क की योजना बनाई है। इस महासम्पर्क अभियान में 20 हजार टोलियों के माध्यम से करीब 80 हजार कार्यकर्ता एक माह तक लगातार गृह सम्पर्क करेंगे। लखनऊ में लगे संघ के 15 हजार कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ विभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.