गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर। रेलवे ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को दिए जाने वाले सोने की परत वाले चांदी के पदक की प्रथा को बंद कर दिया है, जिसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने रेलवे बोर्ड के इस फैसले पर असंतोष व्यक्त किया है। संघ ने इस कदम को उन हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों के वर्षों के अथक सेवा और जीवन भर के समर्पण का अनादर बताया है। कहा कि यदि पदकों की गुणवत्ता या खरीद प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी थी, तो रेलवे बोर्ड को अनियमितताओं की जांच कर सुधार करना चाहिए था। इस प्रथा को बंद करना रेलवे बोर्ड का एक निराशाजनक और गलत निर्णय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.