गोंडा, अगस्त 24 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में रुपईडीह के दिवंगत कर्मचारी किशन लाल के परिजनों को 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। डीपीआरओ गोवर्धन दास जैन, एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल ने पैतृक आवास पहुंचकर सहायता राशि सौंपी। डीपीआरओ ने विभागीय सहायता और मृतक आश्रित को तत्काल नियुक्ति का आश्वासन दिया। राघवेंद्र तिवारी ने परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिया। ब्लॉक अध्यक्ष लखनलाल पासवान उर्फ लाला पासवान, इटियाथोक अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ला, महामंत्री उदय राज, कोषाध्यक्ष राम कृपाल, पंकज शुक्ला, संदीप कुमार, अमर स्वरूप वर्मा, शिव कुमार, अजयधर द्विवेदी, धरणीधर भारती व शेषधर भारती मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...