धनबाद, जुलाई 23 -- जनता श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय सचिव सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मुनीडीह परियोजना पदाधिकारी डॉ. सन्नी राव से मुलाकात की। इस दौरान श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं और कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। सुधीर कुमार सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया, जिस पर परियोजना पदाधिकारी ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर निरंजन कुमार, विद्या भूषण पासवान, दीपक कुमार सिंह, मानिक सिंह, सौरव कुमार सिंह, पंकज राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...