प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। संडवा चंडिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज गड़वारा में रविवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। इसके बाद नगर पंचायत गड़वारा बाजार में पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने संघ के संस्थापक डॉ.हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बौद्धिक उद्बोधन में विभाग संघ चालक रमेश ने बताया कि आरएसएस भारतीय नववर्ष को वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाता है। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है। वर्ष प्रतिपदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पहला उत्सव है। इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इस मौके पर खंड कार्यवाह उमेश कुमार, खंड संघ चालक हरिशंकर, प्रधानाचार्य शेषमणि तिवारी, अनिल, आशीष, रामकेवल, राजाराम वैश्य, राधे मोहन, अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.