पटना, मई 17 -- बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने रविवार को गर्दनीबाग में धरना के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न जिलों में निलंबित किए गए पंचायत सचिवों को माला पहना कर सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कहा कि पंचायती राज विभाग ने अभी समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, सीवान और गोपालगंज के पंचायत सचिवों को निलंबित किया है। इससे हड़ताल कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुआ है। राज्यभर के पंचायत सचिव आठ अप्रैल से अनश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संघ के महामंत्री राकेश रजंन ने कहा कि सभी जिलों के पंचायत सचिवों ने प्रण लिया है कि जब तक उनकी पांच सूत्री मांग पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरने को मिथिलेश कुमार सिंह, कृष्णानंद शर्मा, ललन कुमार साह, बिरबल कुमार, संजय कुमार, बिजेंद्र कुमार, राजकिशोर सिन्हा, अनीस कुमार, नीतीश कुमार, ...