संघ ने किया आरटीआई दिवस पर सेमिनार की तैयारियों पर मंथन
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक अध्यक्ष दिल बहादुर की अध्यक्षता में बिष्टूपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में रविवार को हुई। बैठक में 12 अक्तूबर को राष्ट्रीय आरटीआई दिवस पर प्रस्तावित सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा की गई। तय हुआ कि सेमिनार का विषय सूचना का अधिकार अधिनियम और नागरिक भागीदारी : प्रासंगिकता, जवाबदेही एवं वर्तमान चुनौतियां होगा। बैठक में आरटीआई कानून के समक्ष वैधानिक अड़चनों, सूचना आयोगों में लंबित मामलों और प्रशासनिक जवाबदेही में नागरिकों की भूमिका पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष रिशेंदु रंजन केशरी ने बजट की जानकारी दी। बैठक में राजू बेसरा, अब्दुल जाकिर, कजरी व चंद्र शेखर रजक समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: संघ ने किया आरटीआई दिवस पर सेमिनार की तैयारियों पर मंथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.