संघ ने ईडी से उठाए कर्मचारियों के हितों के मुद्दे, रोटेशन ट्रांसफर की मांग
बोकारो, जून 1 -- भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को संघ के महामंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त से मुलाकात कर कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। वार्ता के दौरान संघ ने प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्लांट के बाहर भी रोटेशन ट्रांसफर की व्यवस्था लागू करने की मांग की। संघ ने कहा कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर कार्य करने से कर्मचारियों के कौशल विकास और नए अनुभव प्राप्त करने की संभावनाएं सीमित हो जाती हैं। रोटेशन ट्रांसफर से कर्मचारियों को विविध कार्य अनुभव मिलेगा, उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा संगठन की कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक सुधार आएगा। संघ ने इसे पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.