संघ दफ्तर में हिन्दू आध्यात्मिक मेले की बनी रणनीति
कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। नवंबर में प्रस्तावित हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले के आयोजन को लेकर संघ दफ्तर केशव भवन में बैठक हुई। इसमें मेले की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर रणनीति बनाई गई। बैठक में मेले के उद्देश्य, विभिन्न गतिविधियों, सहभागिता और व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। आयोजकों ने कहा कि मेले के जरिए आध्यात्मिक चिंतन, सेवा कार्यों और सामाजिक सहभागिता से जुड़े प्रयासों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में नवेंदु, अमरनाथ, मुकुंद मिश्र, डॉ. हेमंत मोहन. डॉ. उमेश पालीवाल, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.