हजारीबाग, अप्रैल 1 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि ओर से आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, जिला संघचालक बासुदेव, प्रांत प्रचारक अरुण और गोपाल की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद संघ की प्रस्तावना रखी गई। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता ने संघ की स्थापना से लेकर शताब्दी वर्ष तक की यात्रा, उसके संघर्ष और समाज में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और उनके राष्ट्रभक्ति से जुड़े विचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि समाज की असंगठित स्थिति ही देश की पराधीनता का मुख्य कारण थी। वक्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.