शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- विश्व संवाद केन्द्र, ब्रज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता 'स्वरों का स्पंदन' के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में नियामतपुर फूल सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे रेडियंट स्टार्स इंग्लिश पब्लिक स्कूल, खैरा रोड हरिगढ़ में होगा। छात्र-छात्राएं राष्ट्र वंदन, मातृ वंदना, गीत सुधा, गीत गंगा और राष्ट्र गीतों की श्रेणी में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों का पंजीकरण क्यूआर कोड के माध्यम से 50 रुपये शुल्क पर किया जाएगा। पंजीकरण के बाद ऑडिशन शाहजहांपुर में होंगे, चयनित प्रतिभागी हरिगढ़ में फाइनल प्रस्तुति देंगे। प्रतिभागी गीत गंगा वेबसाइट से गीत चुन सकते हैं। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.