इटावा औरैया, जनवरी 29 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरा होने पर संस्कार भारती इटावा के तत्वावधान में नारायण कॉलेज के टैगोर ऑडिटोरियम में संघ गंगा के तीन भगीरथ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ इन्द्रेश कुमार व विशिष्ट अतिथि इंजी. हर किशोर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर एवं संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ किया। इटावा विभाग प्रचारक यशवीर, कार्यक्रम संयोजक डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी और अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इटावा विभाग संघचालक विनोद चंद्र पाण्डेय ने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ के प्रथम तीन सरसंघचालकों के जीवन कार्य को जीवंत मंच पर देखना, हम स्वयंसेवकों के लिए सौभाग्य का विषय है। नाटक के लेखक श्रीधर गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.