आजमगढ़, अप्रैल 20 -- आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में शाखा संगम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की कुल 16 शाखाएं डीएवी डिग्री महाविद्यालय मैदान में एकत्रित हुईं। हजारों स्वयंसेवकों की अनुशासित उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक, प्रभावशाली एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश (गोरक्ष प्रांत) ने कहा कि शाखा व्यक्ति निर्माण का सशक्त तंत्र है। संघ का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों का निर्माण करना है जो राष्ट्रभक्त, दोषमुक्त, गुणवत्तायुक्त एवं संस्कारवान हों। उन्होंने दैनिक शाखा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक घंटे की शाखा केवल समय नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व के बोध का माध्यम है। शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों में कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रभाव का बीजारोपण होता है। उन्हों...