संघ के 100 वर्ष, हर हिन्दू को जोड़ने पर बल: संघ चालक
उरई, जुलाई 27 -- कालपी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रान्त के संघ चालक भवानी जी ने सोमवार को कालपी पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों और प्रतिष्ठित जनों से संवाद किया। वह कानपुर से उरई जाते समय नगर संघ चालक लल्लूराम गुप्ता के आवास पर रुके थे। इस दौरान संघ की विचारधारा पर गंभीर चर्चा हुई। भवानी जी ने कहा कि संघ को देश सेवा करते हुए 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। लगातार हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोई भी राजनीतिक दल का नेता या कार्यकर्ता हो, यदि वह हिन्दू है तो उसे संघ की दीक्षा से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जाए। जब तक हम अपने उद्देश्य में सफल न हो जाएं, यह अभियान चलता रहना चाहिए। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अधिक से अधिक लोगों के संघ से जुड़ने पर बल दिया।कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.