देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता संघ के सौ वर्ष पूरा होने पर संस्कार भारती के तत्वावधान में बुधवार को हनुमान मंदिर के शहनाई उत्सव स्थली पर संघ गंगा के तीन भगीरथ नाट्य का मंचन किया गया। इसमें संघ के प्रथम तीन सर संघ चालकों की 107 वर्षों के कालखंड का चित्रण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र, मधुसूदन और अवनिश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार बरनवाल, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता और हीरा वर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उसके बाद संघ के सभी सदस्यों ने मिलकर ध्येय गीत गाया। पूनम त्रिपाठी, कणिका शुक्ला और गुड्डी चौहान ने देवी गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद कलाकारों ने संघ गंगा के तीन भगीरथ नाट्य का मंचन शुरू किया। पहले दृश्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.